शनिवार 31 अक्टूबर 2026 - 14:03
सर्वोच्च नेता का संदेश एक महत्वपूर्ण रणनीतिक दस्तावेज़ है और ‘मजबूत ईरान’ के निर्माण को साकार करने का रोडमैप है।हुज्जतुल इस्लाम रज़ा ख़ुद्दरी

हौज़ा / ईरान के प्रांत बुशहर के हौज़ा इल्मिया के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम रज़ा ख़ुदरी ने कहा कि वैज्ञानिक और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों तथा पदक विजेताओं के नाम सर्वोच्च नेता का संदेश, एक मजबूत ईरान के निर्माण की कार्ययोजना को स्पष्ट करता है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए हुज्जतुल इस्लाम रज़ा ख़ुद्दरी ने आयतुल्लाह सैयद मुजतबा ख़ामेनेई द्वारा वैज्ञानिक और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों एवं पदक विजेताओं के नाम जारी संदेश पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह संदेश एक महत्वपूर्ण रणनीतिक दस्तावेज़ है, जिसका प्रमुख उद्देश्य ‘मजबूत ईरान’ के निर्माण की योजना को व्यावहारिक रूप देना है।

उन्होंने इस संदेश को एक सशक्त ईरान के निर्माण का रोडमैप बताते हुए कहा कि इसकी बुनियादी रणनीति वैज्ञानिक और शैक्षणिक शक्ति के आधार पर ईरान को मजबूत बनाना है। यही इस संदेश का केंद्रीय विचार है। ईरान को मजबूत बनाने की कुंजी यह है कि वैज्ञानिक क्षेत्र की प्रतिभाएं नई ऊंचाइयों को हासिल करें और देश की वैज्ञानिक एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएं।

हुज्जतुल इस्लाम ख़ुद्दरी ने कहा कि सर्वोच्च नेता द्वारा इस बुनियादी रणनीति पर जोर देना इस्लामी विचारधारा ‘अल-इल्मु सुल्तान’ यानी ‘ज्ञान ही शक्ति है’ पर आधारित है। ज्ञान शक्ति का स्रोत है। इसका तकाजा है कि पश्चिम के वैज्ञानिक वर्चस्व को स्वीकार न किया जाए, बल्कि वैज्ञानिक और अनुसंधान के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रगति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा शहीद रहबर की रणनीतियों और मार्गदर्शन का परिणाम है।

बुशहर के हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख ने आगे कहा कि सर्वोच्च नेता के निर्देशानुसार अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे वैज्ञानिक विकास में बड़ी छलांग लगाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा और अनुकूल वातावरण तैयार करें। साथ ही, वैज्ञानिक क्षेत्र की प्रतिभाशाली हस्तियों की व्यक्तिगत क्षमताओं और सामूहिक ज्ञान का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha